मीडियम डेन्सिटी फ़ाइबरबोर्ड (एमडीएफ)- यह लकड़ी इंजीनियरों द्वारा हार्ड लकड़ी या सॉफ्ट लकड़ी के अवशेषों को तोड़कर वुड फाइबर में कन्वर्ट किया जाता। इसे मोम और एक रेजिन बाइंडर मशीन के साथ मिलाकर उच्च तापमान पर रख कर पैनल बनाया जाता है। एमडीएफ आमतौर पर प्लाईवुड की तुलना में ज्यादा डेन्स होता है। यह सेपरेटेड फाइबर से बनाया जाता है, और इसका उपयोग निर्माण सामग्री के रूप में किया जा सकता है।
यह पार्टिकल बोर्ड की तुलना में अधिक शक्तिशाली और अधिक डेन्स होता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से इनडोर में उपयोग किया जाता है क्योकि यह मॉइस्चर रेसिस्टेंट होता है। और यह रॉ फॉर्म और अलग अलग फिनिशेस जैसे, सैंडेड सरफेस, या सजावटी ओवरले के रूप में भी उपलब्ध है। इसका उपयोग फर्नीचर जैसे कि अलमारियों के लिए भी किया जा सकता है। एमडीएफ बोर्ड बेकार लकड़ी से बनाया जाता है, इसीलिए यह न केवल पर्यावरण के अनुकूल है बल्कि लकड़ी से बने फर्नीचर की तुलना में अधिक किफायती भी है। एमडीएफ बोर्ड मुख्य रूप से हल्के बेड, टेबल, अलमारियों और वार्डरोब आदि को बनाने के लिए उपयोग किया जाते हैं। Source: MDF
0 Comments
Leave a Reply. |